दीपक प्रकाश ने राज्यपाल से मिलकर नेता प्रतिपक्ष के मामले में लगाई न्याय की गुहार

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिए जाने पर नाराजगी

Ranchi– दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है.

बता दें कि आज पार्टी कार्यालय में दीपक प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी के साथ ही भाजपा नेताओं

ने इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था,

बैठक के तुरंत बाद ही सभी भाजपा नेता राज्यपाल भवन की ओर निकल पड़े.

Deepak Prakash with party leaders
पार्टी नेताओं के साथ दीपक प्रकाश

राज्यपाल से मिलने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि दो साल से अधिक का समय बित

जाने के बाद भी राज्य में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली  है,  यह संवैधानिक मर्यादाओं का खुल्ला उल्लघंन है.

हेमंत सोरेन की सरकार ने दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी इसका समाधान नहीं निकाला.

भाजपा  नेताओं ने राज्यपाल से  मिल कर अपनी चिंता से अवगत करवाया है और उनसे न्याय की गुहार लगायी है.

बाबूलाल मरांडी को नहीं दिया जा रहा नेता विपक्ष का दर्जा

बता दें कि वर्ष 2019 में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने तीन सीटें जीती थीं.

चुनाव  के बाद जेवीएम का भाजपा में विलय हो गया और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भाजपा में

घर वापसी हो गयी और सिर्फ घर वापसी ही नहीं हुई,

उन्हे भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष भी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया.

लेकिन जेवीएम के दो विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप महतो के द्वारा कांग्रेस का दामन थाम लेने के कारण  मामला फंस गया.

तब से यह मामला विभिन्न  मंचों पर उठाया जाता रहा है. अभी मामला विधानसभा के कोर्ट में प्रक्रियागत है,

लेकिन दो वर्ष के बाद भी इस मामले का कोई समाधान नहीं निकला.

रिपोर्ट- शाहनवाज 

इसे भी पढ़े-

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Rajgir Zoo Nature Safari Skoch Award: राजगीर जू एवं नेचर सफारी...

Rajgir Zoo Nature Safari Skoch Award, पटना: बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में पहली बार ई-कैबिनेट से हुई...

Bihar Cabinet Decisions 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने तीन जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित...

Pakur Vehicle Checking Campaign: स्थापना दिवस पर पाकुड़ में चला विशेष...

Pakur Vehicle Checking Campaign, पाकुड़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से पाकुड़ शहर में सघन वाहन...