JPSC Civil Service Exam 2025: 142 नियमित पदों पर होगी नियुक्ति, पीटी मार्च में संभावित

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के तहत 142 नियमित और 45 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति होगी। प्रारंभिक परीक्षा मार्च 2026 में संभावित।


JPSC Civil Service Exam : झारखंड लोक सेवा आयोग झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त सिविल सेवा रेगुलर परीक्षा 2025 के तहत 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने आयोग को नियुक्ति प्रस्ताव भेज दिया है। विभाग ने पदों की संख्या में आगे और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है। फिलहाल इन 142 नियमित पदों के अतिरिक्त 45 पद बैकलॉग के बताए गए हैं।

JPSC Civil Service Exam: किन सेवाओं के लिए कितने पद

रिक्त 142 नियमित पदों में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 28 पद, पुलिस सेवा के 42 पद, जिला समादेष्टा के दो पद, प्रोवेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के तीन पद, सहायक निबंधक कृषि के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद और सूचना सेवा के छह पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैकलॉग पदों में प्रशासनिक सेवा के साथ शिक्षा सेवा से जुड़े पद भी शामिल हैं।

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के तहत 142 नियमित पदों पर नियुक्ति

45 बैकलॉग पद भी शामिल, संख्या बढ़ने की संभावना

प्रारंभिक परीक्षा आठ मार्च 2026 को संभावित

मुख्य परीक्षा मई और इंटरव्यू जून 2026 में प्रस्तावित

आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर


JPSC Civil Service Exam: परीक्षा तिथियों का संभावित कार्यक्रम

कार्मिक विभाग की अधियाचना के आधार पर आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथियां तय कर ली हैं। प्रारंभिक परीक्षा आठ मार्च 2026 को आयोजित की जा सकती है। मुख्य परीक्षा दो, तीन और चार मई 2026 को प्रस्तावित है। वहीं साक्षात्कार की संभावित तिथियां 16, 17, 18 और 19 जून 2026 निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर किए जाने की संभावना है। आयोग जल्द ही परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।

JPSC Civil Service Exam: अब तक आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं का रिकॉर्ड

जेपीएससी ने अब तक कई चरणों में सिविल सेवा परीक्षाएं आयोजित की हैं। पहली परीक्षा वर्ष 2003 में 64 पदों के लिए हुई थी। दूसरी परीक्षा 2006 में 172 पदों पर, तीसरी 2007 में 242 पदों पर और चौथी 2010 में 219 पदों के लिए आयोजित की गई। पांचवीं परीक्षा 2013 में 277 पदों, छठी 2016 में 326 पदों पर हुई। सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कुल 252 पदों के लिए तथा 11वीं से 13वीं परीक्षा 2023 में 342 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...