JPSC Exam 2025 Update: 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी बार Model Answer जारी, Main Exam जुलाई में

जेपीएससी ने 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया। मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक होगी। एपीपी पीटी का रिजल्ट भी घोषित।


JPSC Exam 2025 Update रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 के तहत 103 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किया है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है, जो 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

JPSC Exam 2025 Update:  चार प्रश्न किए गए रद्द, तीसरी बार संशोधित हुआ मॉडल उत्तर

जेपीएससी ने 19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर 19 जून को जारी किया। आयोग ने इस बार कुल चार प्रश्नों को ड्रॉप यानी रद्द कर दिया है। इनमें सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र के दो प्रश्न और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र के दो प्रश्न शामिल हैं।

आयोग ने पहली बार 21 अप्रैल को मॉडल उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों से 24 अप्रैल तक आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद 26 मई को संशोधित एवं अंतिम मॉडल उत्तर जारी किया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त नई आपत्तियों पर पुनः विचार करते हुए विशेषज्ञों की समीक्षा के आधार पर तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किया गया है।


Key Highlights:

  • जेपीएससी ने 103 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया।

  • प्रारंभिक परीक्षा के चार प्रश्नों को आयोग ने ड्रॉप किया।

  • मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक रांची में आयोजित होगी।

  • एपीपी के 134 नियमित पदों के लिए पीटी परीक्षा परिणाम घोषित।

  • मुख्य परीक्षा के लिए 2515 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

JPSC Exam 2025 Update:  103 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक और विभागीय पदों पर कुल 103 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, जिला समादेष्टा (गृह) के दो पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) के तीन पद, सहायक निबंधक (कृषि) के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद तथा सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के 10 पद शामिल हैं।

JPSC Exam 2025 Update:  एपीपी पीटी परीक्षा का परिणाम जारी

इसी बीच जेपीएससी ने असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर (एपीपी) के 134 नियमित पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार कुल 2515 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

यह परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 24 दिसंबर को मॉडल उत्तर प्रकाशित किया गया था, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 2 मार्च 2026 को संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया।

आयोग की अधिसूचना के अनुसार यह परिणाम झारखंड हाईकोर्ट में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। एपीपी के 134 नियमित पदों में अनारक्षित वर्ग के 52, ईडब्ल्यूएस के 15, अनुसूचित जाति के 13, अनुसूचित जनजाति के 35, पिछड़ा वर्ग-1 के 11 तथा पिछड़ा वर्ग-2 के आठ पद शामिल हैं।

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...