JPSC PT 2026 Update: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को, Age Limit पर कैबिनेट निर्णय का इंतजार

JPSC PT 2026 Update: जेपीएससी सिविल सेवा पीटी अब 15 मार्च को होगी। बैकलॉग पीटी 12 और 26 अप्रैल को प्रस्तावित। उम्र सीमा में छूट पर कैबिनेट निर्णय बाकी।


JPSC PT 2026 Update रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले आयोग ने परीक्षा की तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की थी।

JPSC PT 2026 Update: 15 मार्च को होगी सीधी भर्ती पीटी, बैकलॉग परीक्षाएं अप्रैल में

आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2025 की संभावित तिथि 12 अप्रैल रखी गई है। वहीं बैकलॉग भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए 26 अप्रैल की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। पहले दोनों परीक्षाएं क्रमशः 15 मार्च और 22 मार्च को प्रस्तावित थीं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी अपराह्न पांच बजे तक तय की गई है। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 फरवरी अपराह्न पांच बजे तक निर्धारित है।


Key Highlights

  1. जेपीएससी सिविल सेवा पीटी अब 15 मार्च 2026 को होगी

  2. बैकलॉग पीटी 2025 की संभावित तिथि 12 अप्रैल

  3. बैकलॉग पीटी 2023 की संभावित तिथि 26 अप्रैल

  4. उम्र सीमा कट ऑफ 1 अगस्त 2026, छूट पर फैसला लंबित

  5. 103 पदों पर सिविल सेवा भर्ती परीक्षा आयोजित


JPSC PT 2026 Update: उम्र सीमा में छूट पर अभी फैसला नहीं

कई अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। आयोग ने उम्र सीमा का कट ऑफ 1 अगस्त 2026 निर्धारित किया है, जबकि अभ्यर्थी इसे 1 अगस्त 2018 करने की मांग कर रहे हैं। उम्र सीमा में छूट देने का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की निगाहें 24 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। यदि छूट मिलती है तो आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है।

JPSC PT 2026 Update: 103 पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा 2025 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, डीएसपी के 42 पद, जिला समादेष्टा के दो पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के चार पद, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक निदेशक के तीन पद, कृषि एवं सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद तथा सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का...

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस...

धनबाद के स्कूल में Re-admission पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,...

Dhanbad: झारखंड सहित देशभर के प्राइवेट स्कूलों में Re-admission और फीस वृद्धि से अभिभावक काफी परेशान हैं। रांची में डीसी ने प्राइवेट स्कूलों में...

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों...

पटना सिटी में दिनदहाड़े भयंकर चोरी, TT के घर से 10...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना स्थित भूतनाथ रोड एचआईवी सेल्फ के फ्लैट पटना जंक्शन पर पदस्थापित विनोद कुमार सिन्हा टीटी...

Dhanbad-Ranchi मुख्य मार्ग NH 32 केन्दुआडीह में धंसी सड़क, लोगों में...

Dhanbad: Dhanbad के केन्दुआडीह थाना के समीप धनबाद–रांची मुख्य मार्ग एनएच 32 का दोनों  हिस्सा अचानक धंस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img