Dhanbad-Ranchi मुख्य मार्ग NH 32 केन्दुआडीह में धंसी सड़क, लोगों में दहशत

Dhanbad: Dhanbad के केन्दुआडीह थाना के समीप धनबाद–रांची मुख्य मार्ग एनएच 32 का दोनों  हिस्सा अचानक धंस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मुख्य सड़क धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। दोनों ओर से बेरीकेटिंग कर सड़क बंद कर दिया गया है।

हो सकती है बड़ी घटना

जिस तरह से सड़क धंस रही है बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन पूर्व ही आसपास के इलाके जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए थे। अभी तक बीसीसीएल या जिला प्रशासन के कोई बड़े अधिकारी के नहीं पहुंचे से लोगों में नाराजगी है।

10 हजार से अधिक आबादी पर विस्थापन का संकट गहरा रहा है

केन्दूवाडीह (Dhanbad) में लगातार हो रही भूधंसान और गैस रिसाव से करीब 10 हजार से अधिक आबादी पर विस्थापन का संकट गहरा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज सुबह करीब 8 बजे सड़क धंस गई वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बीसीसीएल की लापरवाही से भू धंसाना की घटना हो रही है। पुनर्वास नीति भी सही नहीं है।

 

 

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...