Advertisment

पटना सिटी में दिनदहाड़े भयंकर चोरी, TT के घर से 10 लाख के जेवरात व 20 हजार नगद लेकर चोर फरार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना स्थित भूतनाथ रोड एचआईवी सेल्फ के फ्लैट पटना जंक्शन पर पदस्थापित विनोद कुमार सिन्हा टीटी के यहां भयंकर चोरी हुई है। करीब 10 लाख के ऊपर जेवरात सहित 20 हजार नगद रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने दरवाजे को ताला काटकर घर में चोरी का घटना का अंजाम दिया है।

विनोद सिन्हा पटना जंक्शन पर रेलवे में TT के पद पर स्थापित हैं

बताया जाता है कि विनोद सिन्हा पटना जंक्शन पर रेलवे में टीटी के पद पर स्थापित हैं। उनके परिवार में कार्यक्रम था। बगल के ही पड़ोस के एक फ्लैट में अपने संबंधी के यहां दिन के 11 से 12 के बीच में गए थे। कुछ घंटे में ही जब फ्लैट पर आए तो देखा कि ताला कटा हुआ है और अलमीरा को भी तोड़ दिया गया है। सारा सामान बिखरा कर फेंका हुआ है। इसकी सूचना हमने अगमकुआ थाना को दिया। अगमकुआं थाना के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

Patna Chori 1 1 22Scope News

आस-पास में नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है – लोग

इन लोगों का कहना है कि यहां आस-पास में नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। यहां लगातार इन लोगों का अड्डा लगे रहने की वजह से चोरी की घटना होती रहती है। टीटी विनोद सिन्हा ने बताया कि आज प्रशासन की टीम आई थी और जांच पड़ताल कर रही है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। अगमकुआं थाना में मामला दर्ज हो चुका है।

Patna Chori 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : घनश्याम मिश्रा के घर चोरों ने ताला तोड़कर अलमीरा में रखे सामान की कर ली चोरी

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...