JSSC Assistant Teacher Result 2023: संशोधित रिजल्ट जारी, हजारों पद खाली; जानें जिलेवार सफल अभ्यर्थी”

JSSC Assistant Teacher Result 2023: जेएसएससी सहायक आचार्य परीक्षा-2023 का संशोधित रिजल्ट जारी, 813 सफल जबकि हजारों पद खाली, सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जल्द घोषित होगा।


JSSC Assistant Teacher Result 2023: रांची: जेएसएससी ने सोमवार को विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत कक्षा 6 से 8 के लिए भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी किया। इस बार 813 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि पहले घोषित परिणाम में 1,059 अभ्यर्थी पास हुए थे। यानी 246 कम। कुल 4,991 पदों के मुकाबले 4,178 पद खाली रह गए। अब सामाजिक विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी होना बाकी है।

JSSC Assistant Teacher Result 2023: क्यों हुआ रिजल्ट में संशोधन

  1. कई अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित श्रेणी में हुआ था जबकि उन्होंने जे-टेट में आरक्षण का लाभ लिया था। संशोधित परिणाम में उन्हें आरक्षित श्रेणी में रखा गया।

  2. पारा कैटेगरी के कुछ अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिली थी, पर चयन अनारक्षित कैटेगरी में हुआ। संशोधन के बाद उन्हें आरक्षित कैटेगरी में समायोजित किया गया।


Key Highlights

  • जेएसएससी ने सहायक आचार्य परीक्षा-2023 का संशोधित रिजल्ट जारी किया

  • भाषा विषय में 813 सफल, 4,178 पद खाली रह गए

  • गणित-विज्ञान में 1,454 पास, 3,554 पद रिक्त

  • सामाजिक विज्ञान का संशोधित परिणाम जल्द जारी होगा

  • कोर्ट और विभागीय दिशा-निर्देश के बाद हो सकता है और बदलाव


JSSC Assistant Teacher Result 2023: गणित-विज्ञान का हाल

छठी से आठवीं के लिए गणित-विज्ञान विषय की 5,008 सीटों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। संशोधित परिणाम में सिर्फ 1,454 अभ्यर्थी सफल हुए और 3,554 पद खाली रह गए।

JSSC Assistant Teacher Result 2023: आगे की चुनौती

आयोग ने कहा है कि कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट डॉक्युमेंट की कमी के कारण लंबित है। विभाग से मार्गदर्शन मिलने पर आगे की कार्यवाही होगी। कोर्ट के आदेश के बाद भी परिणाम में संशोधन संभव है।

JSSC Assistant Teacher Result 2023: जिला वार सफल अभ्यर्थी (चयनित)

  • रांची – 95, पलामू – 83, देवघर – 55, धनबाद – 42, पू. सिंहभूम – 48, हजारीबाग – 49

  • अन्य जिलों में सफल अभ्यर्थियों की संख्या 10 से 40 के बीच रही।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...