JSSC Excise Constable Exam: 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से, 583 पदों पर होगी नियुक्ति

जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 में 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक होगी। 583 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची, संशोधित Answer Key भी जारी।


JSSC Excise Constable Exam रांची: जेएसएससी द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग ने 1941 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच कराने का कार्यक्रम जारी किया है। मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल में चयन पर्षद की निगरानी में कराई जाएगी।

JSSC Excise Constable Exam: 1 से 14 जुलाई तक होगी मेडिकल जांच

आयोग के अनुसार चिकित्सीय जांच के दौरान चयन पर्षद अभ्यर्थियों की मेडिकल फिटनेस का परीक्षण करेगा। यदि कोई अभ्यर्थी चयन पर्षद के निर्णय से असंतुष्ट होता है तो उसकी अपील के लिए एपेक्स मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। एपेक्स मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

मेडिकल जांच में किसी कारणवश अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर दिया जाएगा। वहीं मेडिकल जांच में असफल अभ्यर्थियों की अपील पर 20 और 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से रिम्स, रांची स्थित चिकित्सीय अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अलग से प्रकाशित की जाएगी।


Key Highlights

  • 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक सदर अस्पताल, रांची में होगी।

  • 583 उत्पाद सिपाही पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची।

  • अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर मिलेगा।

  • अपील के लिए 20 और 21 जुलाई को एपेक्स मेडिकल बोर्ड करेगा परीक्षण।

  • नागपुरी, खोरठा और संताली विषय की संशोधित अंतिम Answer Key जारी।


JSSC Excise Constable Exam: मेडिकल के बाद होगा दस्तावेज सत्यापन और रिजल्ट

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आयोग अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेगा। इसके बाद अंतिम परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा। यदि किसी कारण से पद रिक्त रह जाते हैं तो आयोग लिखित परीक्षा की मेरिट सूची में अगले अभ्यर्थियों को चिकित्सीय जांच के लिए चयन पर्षद को भेजेगा।

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्पाद सिपाही के कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

JSSC Excise Constable Exam: नागपुरी, खोरठा और संताली विषय की संशोधित Answer Key जारी

जेएसएससी ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के पेपर-दो के तहत नागपुरी, खोरठा और संताली विषयों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 12 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा के बाद जारी औपबंधिक उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई है।

Highlights

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...