Jharkhand Excise Constable Recruitment: 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से, 583 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के तहत चयनित 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अंतिम परिणाम से पहले प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।


Jharkhand Excise Constable Recruitment रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल के आठवें तल्ले स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।

Jharkhand Excise Constable Recruitment:1941 अभ्यर्थियों की होगी मेडिकल जांच

आयोग के अनुसार कुल 1941 चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद अंतिम परिणाम प्रकाशित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्पाद सिपाही के 583 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।


Key Highlights:

  • 1 से 14 जुलाई तक होगी मेडिकल जांच।

  • 1941 चयनित अभ्यर्थियों को जांच के लिए बुलाया गया।

  • भर्ती प्रक्रिया के तहत 583 उत्पाद सिपाही पदों पर होगी नियुक्ति।

  • मेडिकल जांच के बाद प्रमाणपत्र सत्यापन और अंतिम परिणाम जारी होगा।

  • अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 17 और 18 जुलाई को अंतिम मौका मिलेगा।


Jharkhand Excise Constable Recruitment:ये दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य

मेडिकल जांच में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र, दो नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Jharkhand Excise Constable Recruitment:अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा अंतिम अवसर

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर दिया जाएगा। वहीं, मेडिकल जांच में अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थी 20 और 21 जुलाई को रिम्स के एपेक्स मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपील कर सकेंगे।


Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...