शपथ लेते ही बिहार में आ गया जंगलराज और नीतीश देख रहे पीएम बनने का सपना- तारकिशोर

पटना : शपथ लेते ही बिहार में जंगलराज आ गया. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम बनने की सपना देख रहे हैं.

ये बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी विधान मंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने प्रेस वार्ता में कही.

सुविधा की राजनीति करते हैं नीतीश

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं.

पलटू राम को जनता पहचान चुकी है. जंगलराज को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

24 घंटे के अंदर बिहार में जंगलराज कायम हो गया है.

नीतीश सुविधा की राजनीति करते हैं.

जो जेडीयू अपने बूते मुख्यमंत्री नहीं बना सकती वह पीएम बनाने का सपना देख रही है.

उन्होंने कहा कि नीतीश ने जनादेश का अपमान किया है, इसके खिलाफ हम सड़क पर उतरेंगे. वे एक-दो आरोप से सरकार से अलग हुए. 2017 में भी इन्ही सब कारण से राजद से भी गंठबंधन तोड़ा था.

जब पीएम बनने का ख्याल आता है, बौखला जाते हैं नीतीश- प्रसाद

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब-जब नीतीश कुमार के मन में प्रधानमंत्री बनने का ख्याल आता है, तब-तब वे इस तरह की बातें करते हैं. उनकी पीएम बनने की बौखलाहट, उन्हें समय-समय पर जनादेश के प्रति विश्वासघात करने का मौका देती है. उन्होंने कहा कि ये लोग आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए, जो झूठ है. सच ये है कि जेडीयू ने बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ अपने कैंडिडेट खड़े किए थे. अपनी महात्वाकांक्षा के लिए उन्होंने जैसे आत्मसमर्पण किया, भविष्य में जनता इनके साथ पलटी मारेगी.

बिहार में जंगलराज – नीतीश के साथ पलटी मारेगी बिहार की मतदाता

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हम जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आये उसको अंजाम तक पहुंचाने के लिए हम सड़क से सदन तक उठाएंगे. 2024 में बिहार की मतदाता नीतीश कुमार के साथ पलटी मारेगी. नीतीश खुद को विपक्ष के प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं. उन्होंने ओछी बात कह कर छल किया है. बीजेपी जनता से जो वादा करती है उन मुद्दों पर काम करती है.

रिपोर्ट: शक्ति

दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, मंत्रियों की सूची पर लालू लगायेंगे मुहर

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img