गायब बच्ची को कैमूर पुलिस ने कुज्जु से किया बरामद

तीन लाख की फिरौती के लिए हुआ था अपरहण, दोनों आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली. रामगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से

गायब 3 वर्षीय बच्ची को 24 घंटे के अंदर झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुज्जु से बरामद किया.

उसके बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बच्ची के मिलने के बाद जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा.

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वहीं पुलिस ने एक इंडिका कार, दो मोबाइल, एक कड़ा और 30 हजार रुपये बरामद किया.

कैमूर पुलिस: ऐसे मिली बच्ची, एसपी ने दी जानकारी

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 29 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से एक बच्ची के

गायब होने की प्राथमिकी रामगढ़ थाना में दिया गया था.

जिसके बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 30 मई 2022 को

सुबह 6ः00 बजे झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला अंतर्गत कुज्जु थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं का

मोबाइल लोकेशन पाया गया. अपराधी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था.

रामगढ़ एवं बोकारो पुलिस के सहयोग से कैमूर पुलिस ने बच्ची गोल्डी को सकुशल बरामद किया.

साथ ही अपहरणकर्ता बिट्टू यादव उर्फ भोला यादव, पिता रामविलास सिंह यादव ग्राम-गौरा,

थाना- मोहनिया जिला कैमूर को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त टाटा इंडिका कार को भी बरामद किया गया.

पूछताछ के क्रम में बिट्टू यादव द्वारा बताया गया कि उनके परिजनों से फिरौती में

तीन लाख की मांग करने की योजना थी. उसके द्वारा यह भी बताया गया कि बच्ची के घर जाकर टॉफी और बिस्कुट दिया करते थे, ताकि बच्ची से नजदीकियां बने रहे.

कैमूर पुलिस: अपराधियों ने 15 दिन पहले बनाई थी योजना

वहीं आगे पुलिसिया पूछताछ में बिट्टू यादव ने बताया कि अपने साथी नीरज कुमार पिता स्वर्गीय बड़ेलाल सिंह ग्राम- जमूरना, थाना- रामगढ़ जिला कैमूर के साथ 15 दिन पहले इस घटना की योजना बनाई गई थी. इनके द्वारा पिछले 7 दिनों से इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे थे. इसके बाद 29 सितंबर 2022 को इस घटना को करने में सफल हुए, और बच्ची को लेकर कैमूर से झारखंड भागने में सफल भी हुए लेकिन झारखंड पुलिस के सहयोग से इन दोनों को पकड़ लिया गया है.

रिपोर्ट: विवेक कुमार सिन्हा

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...