Hazaribagh Crime News: काजल ने प्रशान्त को मरवा दिया

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा (38) की हत्या कर दी गई। उनका शव कटकमसांडी थाना क्षेत्र के छड़वा डैम स्थित पुल के नीचे से बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में उनकी प्रेमिका रही हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी काजल सिन्हा और उसके दोस्त रौनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की निशानदेही पर शनिवार को प्लास्टिक की बोरी में सड़ी-गली अवस्था में उसकी लाश मिली। जमशेदपुर निवासी प्रशांत 11 मार्च से लापता थे।

Also Read : अंतरराष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाड़ी की हत्या, बोरी में बंद शव छडवा डैम स्थित पुल के पास से बरामद

काजल ने प्रशान्त को मरवा दिया

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में काजल ने बताया कि उसकी प्रशांत से 2019 से दोस्ती थी। प्रशांत दिव्यांग था। उसकी सिर्फ पैसों के कारण दोस्ती थी। लेकिन प्रशांत उससे सच्चा प्यार करने लगा था। वह अलग होना चाहती थी, लेकिन प्रशांत को यह मंजूरी नहीं था। दोस्ती तोड़ने पर वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

इससे तंग आकर उसने प्रशांत को शहर के शहीद निर्मल महतो पार्क बुलाया। दूसरे दिन देवघर जाने का प्लान बनाते हुए रात में रौनक की खटाल में रुक गया। वहां उसे रौनक के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर रात में प्लास्टिक की बोरी में शव भरकर स्कूटी से छड़वा डैम गए और पुल से नीचे फेंक दिया।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...