कलयुगी पिता ने रची पुत्र के हत्या की साजिश, 5 माह बाद मृतक का शव बरामद

सुपौल : सुपौल में एक निर्दयी कलयुगी पिता के द्वारा अपने ही बेटे के हत्या की साजिश करने का खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सुपौल पुलिस को पिछले पांच महीना से बड़ी मशक्कत करने के बाद सफलता मिली है। दरअसल, मामला बीते 20 दिसंबर 2023 को छातापुर थाना क्षेत्र के छातापुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल से घर लौटने के क्रम में कोरियापट्टी निवासी एक युवक नीतीश कुमार का अपहरण करने का था। जिसके बाद अपहृत नीतीश कुमार के पिता भूपेंद्र यादव ने छातापुर थाना में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इस केस के अनुसंधान के दौरान वादी ही फरार हो गए। जिससे पुलिस का शक गहराता चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेकर एक आरोपी रमेश फौजी की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपी पर दविश के बाद इस हत्या कांड की परत खुलने लगी।

उसके निशानदेही पर कल अपहृत नीतीश कुमार जिसकी हत्या कर नदी किनारे मिट्टी के नीचे दवा दिया गया था उसे बरामद किया गया। बताया गया कि छातापुर थाना क्षेत्र के चकला के समीप मिर्चैया नदी के किनारे घंटो मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। बताया गया कि मृतक नीतीश कुमार को उसके पिता भूपेंद्र यादव ने ही सुपारी किलर के माध्यम से हत्या करा कर शव को ठिकाने लगा दिया था। कलयुगी पिता  

फिलहाल इस मामले में अभी एक आरोपी रमेश फौजी की गिरफ्तारी हुई है अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है।
मृतक नीतीश कुमार के ससुर त्रिवेणीगंज निवासी गजेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पुत्री चंचल व नीतीश कुमार का लव मैरिज हुआ था। दोनों से 13 महीना का पुत्र आर्यन है। इस शादी से उनके समधी भूपेंद्र यादव नाराज चल रहे थे और दहेज के नाम पर उनसे लाखों रुपए की मांग की जा रही थी। कलयुगी पिता  कलयुगी पिता 

हांलाकि सुसराल के अन्य लोग सहित उनका पूरा परिवार इस शादी से खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके समधी भूपेंद्र यादव ने छातापुर थाना में अपने पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद वे मामले में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। कांड के अनुसंधान व अपहृत की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस पहले सुस्त बनी रही। लेकिन वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उद्भेदन को लेकर सक्रिय हुए।

नीतीश के पिता सहित उनके घर के चार मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए। पुलिस ने जब सीडीआर निकाला तब सच्चाई सामने आ गई और घटना के मुख्य आरोपी रमेश फौजी को गिरफ्तार किया गया। जबकि साजिश में संलिप्त नीतीश के पिता और उसके कई रिस्तेदार अब भी फरार हैं।

कलयुगी पिता

यह भी पढ़े : ससुराल जा रहे एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...