Advertisment

सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खायी जहर, इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर गई जान

भागलपुर : भागलपुर में सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह रचाया तो मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोहिंडा गांव का है। मृतका की पहचान रीना देवी (45) के रूप में हुई है। वह मोहन दास की पत्नी थी। मायागंज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डिलीवरी के दौरान पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने रीना से दूसरी शादी की थी – मृतक के पति मोहन

पति मोहन ने बताया कि 2002 में डिलीवरी के दौरान पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने रीना से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उनके तीन बेटे हुए पहली पत्नी से एक बेटी थी। उन्होंने कहा कि 29 तारीख को बेटी घर से भागकर अपने प्रेमी युवक के साथ प्रेम विवाह कर ली थी। उनकी पत्नी रीना देवी बेटी को फोन कर कह रही थी कि तुमको बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया, आज तुमने अपने मन से शादी कर ली। लड़की ने उधर से जवाब दिया, तुम मुझे मत बोलो। मेरी जिंदगी में पहले मेरे पति आए, उसके बाद तुम इसी बात से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

Bha Maut 1 22Scope News

Bha Maut 2 22Scope News

अब जानिए पूरा मामला क्या है

आपको बता दें कि मृतका रीना देवी, पूजा कुमारी (19) की सौतेली मां थी। वर्ष 2002 से ही पूजा को पाल-पोसकर बड़ा किया था। वह स्नातक की छात्रा थी। पूजा एक युवक से प्रेम करती थी। 19 तारीख को वह घर से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। मां इस बात से नाराज थी। इसके बाद वह लगातार पूजा से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। पति मोहन उसे बार-बार समझा रहे थे कि अब उससे बात मत करो। अगर उसने भागकर शादी की है तो हम लोग उससे नाता तोड़ लेंगे। लेकिन रीना नहीं मानी।

Bha Maut 3 22Scope News

मां ने सोतेली बेटी से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, जब संपर्क हुआ तो मां को फटकार लगा दी

वहीं मां ने सोतेली बेटी से संपर्क करने की कई बार कोशिश की। जब संपर्क हुआ तो बेटी ने अपनी सौतेली मां को फटकार लगा दी। इसी बात से गुस्से और दुख में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। रीना देवी के तीन बेटे हैं। बेटों का कहना है कि उन्हें पहले से प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Bha Maut 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bankipur Assembly By-Election Result 2026: बांकीपुर में जन सुराज की ऐतिहासिक...

पटना : Bankipur Assembly By-Election Result 2026 के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने राज्य की राजनीति में...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: पवित्र श्रावण महीने के पहले सोमवार को, सुबह से ही झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव भक्तों...

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...