हुसैनाबाद: कामगारपुर पुलिस पिकेट भवन का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र कराया जाएगा. इस आशय की जानकारी हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि अब कामगारपुर का पुलिस पिकेट स्थाई होगा. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि आज के समय में सुरक्षा सबसे आवश्यक है. उन्होंने कहा कि 2008 में उनके घर पर हुए उग्रवादी घटना के बाद सरकार ने कामगारपुर में पुलिस पिकेट की स्थापना की थी. पुलिस पिकेट की स्थापना के बाद से इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. आगे भी शांति बहाल रहे इसके लिए जपला छतरपुर मुख्य पथ स्थित कामगारपुर में पिकेट के लिए उन्होंने कीमती जमीन दान करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पिकेट के पास पर्याप्त भवन नहीं रहने की वजह पुलिस कर्मियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी दिक्कत होती है.
डेढ़ करोड़ की लागत से होगा कामगारपुर पुलिस पिकेट भवन का निर्माण, निविदा निकली
Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...
Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...
Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...
Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...
Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...
Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

















