धनबाद जिला फुटबॉल संगठन और एसोसिएशन में विवाद बढ़ा

धनबाद: धनबाद जिला फुटबॉल संगठन और एसोसिएशन में विवाद बढ़ गया है।पुरानी कमिटी दो भागों में बंट गयी है और अब यह दो फार होने की स्तिथि हो गई है। एक संगठन द्वारा गुरुवार को धनबाद क्लब में प्रेस वार्ता बुलाई गई तो वहीं दूसरे संगठन द्वारा यूनियन क्लब में वार्ता का आयोजन किया गया।

धनबाद जिला फुटबॉल संगठन और एसोसिएशन में विवाद बढ़ा

दोनों ही संगठन के नेतृत्वकर्ता का कहना है की उनका संगठन ही एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन है जो धनबाद जिला में अस्तित्व में है। अन्य कोई भी संगठन कार्य करने के लिए वैध मान्यता नहीं रखता है।

वहीं एक संगठन का कहना है की वो एडहॉक समिति की मान्यता रखता है तो तो दूसरे संघ का कहना है की वो स्थाई संघ की मान्यता के लिए पात्रता रखता है और चुनाव कराने का भी अधिकार मिला हुआ है।

चेयरमैन श्याम पांडेय और उपाध्यक्ष डॉ विकाश रमण धनबाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन का नेतृत्व कर रहें है उनका कहना है की अगस्त महीने में ही झारखंड फुटबॉल संगठन द्वारा पुराने संगठन को भंग करके नई समिति बनाई गई। जिसे पत्र के माध्यम से सूचित भी किया गया है।

अभी संघ को एडहॉक समिति की मान्यता दी गई है। आने वाले कुछ महीनों में स्थाई संघ की मान्यता भी मिल जायेगी। स्थाई के लिए जो भी पात्रता चाहिए उसके लिए कार्य किया जा रहा है। जहां तक बात है दूसरे संघ की तो उनका संघ ही एकमात्र संघ है जो झारखंड फुटबॉल संगठन से मान्यता प्राप्त संघ है। खिलाड़ियों के जल्द ही संघ द्वारा लीग मैच का आयोजन कराया जायेगा। अभी फिलहाल 11 अगस्त से खिलाड़ियों के निबंधन का कार्य शुरू किया जायेगा।

वहीं धनबाद जिला फुटबॉल संघ (निबंधित) के पदाधिकारियों ने एडहॉक कमेटी को फर्जी और अवैध संघ बताते हुए कहा कि पैसे की बंदरबांट के लिए ही जेएफए के महासचिव गुलाम रब्बानी ने धनबाद में फुटबॉल संघ की एडहॉक कमेटी बनाई है। जबकि उनके कमिटी का निबंधन हो चुका है।

गुरुवार को यूनियन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में धनबाद फुटबॉल जिला फुटबाल संघ (निबंधित) के कार्यकारी अध्यक्ष कुबेर सिंह ने कहा कि गुलाम रब्बानी का मकसद सिर्फ एक है कि वह अपने बेटे को झारखंड फुटबाल एसोसिएशन का जनरल सेक्रेटरी बनाना चाहते है।

इसलिए उनके द्वारा झारखंड फुटबॉल संघ के चुनाव में फर्जीवाड़ा किया गया है। आगे उन्होंने कहा की वह जल्द ही इसका खुलासा करते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को इसकी जानकारी देंगे।

Saffrn

Trending News

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img