140 Kilo का हनुमान कांवर लेकर निकले कांवरिये

भागलपुर: श्रावणी मेला शुरू हो गया है और प्रति दिन हजारों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम से हावड़ा के दर्जनों कांवरियों का एक जत्था 140 किलो का विशाल हनुमान जी कांवर लेकर बोलबम के जयकारे के साथ रवाना हुए। हावड़ा के कांवरियों ने कहा कि बाबा भोलेनाथ हमलोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

हमलोग हर वर्ष अलग अलग तरह का कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ को मनाने जाते हैं। साथ ही नमामि गंगे घाट पर पर्यटन विभाग के द्वारा चौथे दिन पटना की गायिका तनु गोगली का कार्यक्रम आयोजित की गई। उनके गाये गानों पर कांवरिये झूम उठे।

जिला प्रशासन के निर्देश पर जन संपर्क विभाग के संयुक्त निर्देशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नगर परिषद के सभापति राज कुमार ने नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया। कांवरियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने गंगा घाट में निःशुल्क लाकर की व्यवस्था की है जो कि कांवरियों के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा है।

यह भी पढ़ें-  गांव पहुंचा Bhagalpur के शहीद जवान का पार्थिव शरीर, उमड़ी लोगों की भीड़

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

140 Kilo 140 Kilo

140 Kilo

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel