कार्तिक पूर्णिमा : विशाल धार्मिक रामरेखा मेला का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

सिमडेगा : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रामरेखा धाम में आयोजित ऐतिहासिक विशाल धार्मिक मेले का

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा विधिवत रूप से पूजन पाठ एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया.

इस मौके पर सर्वप्रथम उनके आगमन के साथ ही पारंपरिक वेशभूषा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया.

उसके बाद वह ब्रह्मलीन बाबा के समाधि स्थल पर माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की.

इसके बाद विधिवत रूप से मेला का उद्घाटन किया.

arjun munda 22Scope News

वनवास काल में यहां आए थे भगवान राम

मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम वनवास काल में इस स्थान पर कुछ क्षण बिताए थे. ऐसे पवित्र नगरी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित विशाल मेले में जिस प्रकार से झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि जगहों के लोग पहुंच रहे हैं. यह वाकई बहुत ही रामणिक स्थल है. इस स्थल पर लोगों को किस प्रकार से सुविधा मिले, यहां पर किन चीजों की कमी है, इन सभी चीजों को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

यहां है कई दर्शनीय स्थल

गौरतलब हो सिमडेगा जिला के सुप्रसिद्ध रामरेखा धाम में भगवान श्री राम के द्वारा अपने वनवास काल में कुछ पल यहां बिताने के बीच यहां पर अग्नि कुंड, सीता कुंड, सीता चरण पादुका, रामरेखा सहित कई ऐसे अनेक यहां पर दर्शनीय स्थल है. जिससे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं.

कार्यक्रम में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा सहित कई लोग हुए शामिल

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, डीसी आर रोनिटा, एसपी सौरभ कुमार सहित रामरेखा धाम विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के द्वारा रामरेखा धाम द्वारा प्रत्येक वर्ष निकाले जाने वाली स्मारिका का विमोचन भी किया गया.

रिपोर्ट: विकास

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...