Khagaria breaking- एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Khagaria-टाउन थाना में पदस्थापित ASI सुरेन्द्र यादव के द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर आयी है. खबर मिलते ही एसआई को जख्मी हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

स्वास्थ्य समस्या से जुझ रहा था ASI सुरेन्द्र यादव

डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष और एसपी अमितेश कुमार भी सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुट गये हैं. डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा है कि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पा रही है, लेकिन बतलाया जा रहा है कि एएसआई स्वास्थ्य की समस्या से जुझ रहे थें. मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ को दी गयी है, मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्ट-अनिश कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img