Khagaria: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी शगुन यादव गिरफ्तार

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

खगड़िया : जिला के अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा गांव में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुआ.

जिसमें कुख्यात अपराधी शगुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी को गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया.

घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

वही इस मुठभेड़ में एक गोली एसआई राजीव कुमार को लगी.

गोली उनके जांघ में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए पुलिस ने खगड़िया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने एसआई राजीव कुमार को खतरे से बाहर बताया. वहीं घायल कुख्यात अपराधी शगुन यादव को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

muthbher1 22Scope News

दो पिस्टल और कई राउंड जिंदा गोली

सदर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि अपराधी शगुन यादव के पास से दो पिस्टल और कई राउंड जिंदा गोली भी बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस कर्मी खगड़िया के सदर अस्पताल पहुंचे. खगड़िया के सदर डीएसपी सुमित कुमार की मानें तो शगुन यादव अलौली के रामपुर चौक पर फायरिंग करने के बाद अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सतघट्टा गांव पहुंचा.

शगुन यादव पर हत्या और लूट के आधा दर्जन मामला दर्ज

सदर डीएसपी ने कहा कि इसकी सूचना अलौली पुलिस को जैसे ही मिली वैसे ही पुलिस सतघट्टा गांव पहुंची. तब तक दो अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गया. वहीं शगुन यादव ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें शगुन यादव को गोली लगी और वह गिर गया. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अपराधी के द्वारा चलाए गए गोली से अलौली थाना में पदस्थापित एसआई राजीव कुमार को भी गोली लगी. शगुन यादव पर हत्या और लूट के आधा दर्जन मामला दर्ज है. पुलिस की मानें तो शगुन यादव शूटर का भी काम करता है.

रिपोर्ट: अनिश कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img