खगड़िया STF ने कड़ी मशक्कत के बाद एक मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड ओपी क्षेत्र के बगुलवा ढाला से बिहार एसटीएफ जिला विशेष पुलिस प्रशासन द्वारा श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव निवासी मोस्ट वांटेड अपराधी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार अपराधी गुड्डू सिंह के ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि जिला एसटीएफ विशेष पुलिस के द्वारा बगुलवा ढाला से गिरफ्तारी की गई है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी गुड्डू सिंह 25 हजार रुपए का ईनामी आपराधी है। अंततः बताते चलें कि गिरफ्तारी के उपरांत स्थानीय थाना परबत्ता थाना पुलिस द्वारा उनके आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, और विभिन्न आपराधिक मामले से संबंधित पुछताछ खबर संकलन तक जारी थी। अंततः परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि शेष बचे अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन कार्यरत हैं।

https://22scope.com/bihar-stf-got-big-success-arrested-criminal-guddu-kumar/

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img