गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया खलारी, दो युवकों की गोली मारकर हत्या

चतरा/टंडवा : रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात टंडवा थाना क्षेत्र के दो युवकों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बीते मंगलवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है। दोनो मृत युवक टंडवा थाना क्षेत्र के कोयलरा बगलता गांव के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों के अनुसार भुनेश्वर गंझू और नरेश गंझू धमधमिया से फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे,  तभी दामोदर नदी पुल के पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर टंडवा और मैकलुस्कीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है । मौका-ए-वारदात से गोली का दर्जनों खाली खोखा बरामद किया गया है। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने की मामले की पुष्टि।

रिपोर्ट : सोनू भारती

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...