विहिप के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बीजेपी सहित अन्य संगठनों ने आज खलारी बंद का किया आह्वान

खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित

खलारी (रांची) : विहिप सह बजरंग दल के खलारी प्रखंड अध्यक्ष और आभूषण कारोबारी मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार की शाम मैकलुस्कीगंज रोड के मायापुर में घटी. मुकेश सोनी खलारी थानांतर्गत बुकबुका पंचायत के महावीरनगर के रहने वाले थे. कुछ माह पूर्व उन्होंने मैकलुस्कीगंज में आभूषण की दुकान खोली थी.

हर दिन की तरह वह बुधवार की शाम दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें रोका और सीने में दो गोली मार कर फरार हो गए. अपराधी मुकेश सोनी की बाइक, मोबाइल और पैसा नहीं ले गए. इससे पुलिस अंदेशा व्यक्त कर रही है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण उनकी हत्या की गयी होगी.

आज खलारी बंद

विहिप अध्यक्ष मुकेश सोनी को गोली मारे जाने की सूचना खलारी और कैकलुस्कीगंज में तेजी से फैली. बड़ी संख्या में लोग डकरा अस्पताल पहुंचने लगे. बाद में भाजपा और अन्य संगठनों ने इस हत्या के विरोध में गुरुवार को खलारी बंद का आह्वान किया. स्थानीय विधायक समरीलाल ने मुकेश सोनी की हत्या पर गहरा दुख जताया.

प्रखंड कार्यकर्ताओं में आक्रोश

मुकेश सोनी के निर्मम हत्या पर बजरंग दल ने विरोध जताया है. झारखंड के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो ने बयान जारी कर दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह हमला केवल मुकेश सोनी पर नहीं है बल्कि पूरे संगठन पर है. घटना से खलारी समेत जिले के सभी प्रखण्डों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. सरकार मृतक के परिजनों को तत्काल बीस लाख रुपया व आश्रित को नौकरी दें, नहीं तो विहिप और बजरंग दल सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

युवक की गोली मारकर हत्या,

रोसड़ा थाना क्षेत्र में राजद नेता और पैक्स अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...