रांची में खरगे का मोदी सरकार पर हमला: पहलगाम हमले को बताया इंटेलिजेंस फेलियर, कहा: सरकार जिम्मेदार

रांची में खरगे का मोदी सरकार पर हमला : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे इंटेलिजेंस की बड़ी विफलता करार दिया।

खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई और खुद सरकार ने यह स्वीकार किया है कि यह खुफिया तंत्र की नाकामी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार को खतरे की जानकारी पहले से थी, तो पुख्ता सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। खरगे ने दावा किया कि हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद उन्होंने अपना प्रस्तावित कश्मीर दौरा रद्द कर दिया।

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने किसे बताया देश का दुश्मन और किसे कहा नहीं चलेगी तेरी चालाकी !!

रांची में खरगे का मोदी सरकार पर हमला :

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा की रिपोर्ट मिल चुकी थी, तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तैनात इंटेलिजेंस, पुलिस और बॉर्डर फोर्स को क्यों नहीं सतर्क किया। उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार ने पहलगाम में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों नहीं की, जबकि उन्हें हमले की आशंका थी।

खरगे ने आगे कहा कि जब खुद केंद्र ने खुफिया विफलता को स्वीकार कर लिया है, तो क्या सरकार को पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए? हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के हर कदम में उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, “अगर सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करती है, तो कांग्रेस उसके साथ खड़ी रहेगी।”

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...