Kharsawan: शादी के लिए लड़की देखने जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

Kharsawan

Kharsawan: जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक शादी के लिए लड़की देखने बाइक से रड़गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में रायजामा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपाल सिंह मुंडा (48 वर्ष) और वीरू गुरम सिंह मुंडा (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सितु गांव के निवासी थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

इस मामले पर जदयू ने अमित शाह को बताया झूठा

इंडो नेपाल सीमा पर बनने वाले सड़क पर नीरज कुमार ने कहा- देश की सुरक्षा के साथ हुआ धोखापटना : पूर्व मंत्री सह जदयू...

Hazaribagh Crime : नशे के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अफीम की बड़ी खेप के साथ दो धराए…

Hazaribagh Crime : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

बैठक के बाद ऑटो और ई-रिक्शा हड़ताल स्थगित

पटना : राजधानी पटना की सड़कों पर आज यानी नौ सितंबर को ऑटो या ई-रिक्शा एकदिवसीय हड़ताल करने वाले थे लेकिन बैठक के बाद...

Breaking : हाई अलर्ट पर बिहार के सभी जिले

पटना : बिहार के सभी जिलों को हाई अलर्ट किया गया। होली में हुड़दंग करने वाले जेल जाएंगे। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने निर्देश दिया। राज्य भर...

नोट का बंडल लूटते वायरल वीडियो

रोहतास: लालगंज कुराईच सासाराम नहर में नोटों का बंडल उठाते हुए एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सासाराम नगर निगम क्षेत्र...