गोरखपुर का खिचड़ी मेला होगा प्लास्टिक फ्री, CM Yogi का विशेष निर्देश

डिजिटल डेस्क : गोरखपुर का खिचड़ी मेला होगा प्लास्टिक फ्री, CM Yogi का विशेष निर्देश। यूपी में गोरखपुर के खिचड़ी मेला को इस बार प्लास्टिक फ्री बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। CM Yogi आदित्यनाथ ने खुद इस संंबंध में शासन और प्रशासन को विशेष दिशानिर्देश जारी किया है।

अपने गोरखपुर दौरे पर खिचड़ी मेला की तैयारी संबंधी बैठक का बिंदुवार ब्योरा जानने के क्रम में CM Yogi ने कुछ जरूरी विशेष निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि- ‘गोरखपुर नगर निगम खिचड़ी मेले को प्लास्टिक फ्री इवेण्ट बनाने के लिए खास तौर पर ध्यान दे। मेले में मूलभूत सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये’।

CM Yogi :  गोरखपुर खिचड़ी मेला में कोई खुले में ना सोए, ध्यान रखा जाए…

गोरखपुर में लगने वाले खिचड़ी मेला के संबंध में CM Yogi ने अधिकारियों को खास तौर पर कुछ बिंदुओं पर संजीदगी और अपनेपन से काम करने को समझाया। कहा कि ठंड का मौसम है और ऐसे में शीतलहर से सभी बचाए रखने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाये। मेले में लगने वाले झूलों व स्टॉलों की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते परख लिया जाये। मेले में पुलिस विभाग विशेष सतर्कता रखे। मेले में वाहन पार्किंग स्थल में खड़े हों। वाहन स्टैण्ड पर प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा, अलाव एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये’।

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ।
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ।

गोरखपुर में खिचड़ी मेला के दौरान गांव-गांव तक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की है तैयारी…

गोरखपुर के लिए खिचड़ी मेला को ब्रांडिंग के तौर पर उभारने के लिए सरकार के स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। CM Yogi आदित्यनाथ की निगरानी में कई विशेष कार्यक्रम एवं सुविधाएं जनसमान्य के लिए मेले के दौरान मुहैया कराने की तैयारी है।

उन्हीं तैयारियों की समीक्षा करते हुए CM Yogi ने कहा कि –‘… खिचड़ी मेले के लिए श्रद्धालुओं को गांव-गांव तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। परिवहन विभाग इसके लिए रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य विभाग मेले के दौरान विशेष तौर पर अलर्ट मोड पर रहते हुए अपनी सभी सुविधाएं सुनिश्चित करे’। 

गोरखपुर में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं संग सीएम योगी और गोरखपुर के सांसद रवि किशन।
गोरखपुर में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं संग सीएम योगी और गोरखपुर के सांसद रवि किशन।

खिचड़ी मेला के दौरान गोरखपुर में रैन बसेरों के निगरानी में महिला पुलिस बल की रहेगी पर्याप्त तैनाती…

गोरखपुर खिचड़ी मेला के दौरान आने वाली महिला श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पर प्रदेश सरकार ने फोकस किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की निगरानी में रैन बसेरों में सामान्य जनसुविधाओं को अभी से व्यवस्थित कर दिया गया है। सीसीटीवी से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

इसी क्रम में सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि – ‘…रैन बसेरों में सुविधा के साथ सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था हो। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगायी जाये’। 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...