Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

Khunti : खूंटी जिले के कालामाटी गांव निवासी गंगा उरांव ने यह साबित कर दिया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जीवन की कठिन परिस्थितियों और उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए गंगा उरांव ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली है। वे पिछले 16 वर्षों से जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में दैनिक वेतनभोगी चपरासी के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, पेसा कानून लागू न करने को लेकर उठाए ये गंभीर सवाल… 

Khunti : सेकेंड डिवीजन से पास की मैट्रिक परीक्षा

गंगा उरांव ने बिरसा उच्च विद्यालय, चलागी खूंटी से 10वीं की परीक्षा दी और 47.2% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। उनका यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि बचपन में परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वे 10वीं बोर्ड के लिए मात्र 40 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी नहीं दे सके और नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : रिश्ते का कत्ल! पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर… 

नौकरी स्थाई नहीं होने पर दी मैट्रिक परीक्षा

हालांकि, उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने हार नहीं मानी। वे लंबे समय से अपनी नौकरी को स्थायी करवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता था कि वे मैट्रिक पास नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और अब अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें- Liquar Scam : ACB ने आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए कोर्ट से मांगी इतने दिनों की रिमांड… 

गंगा उरांव के परिवार में उनकी मां हीरामनी देवी, पत्नी चारी उरांव और चार बेटियां हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से मां की आंखों में भले ही आंसू हों, पर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। अब गंगा उरांव को उम्मीद है कि उनकी नौकरी स्थायी हो जाएगी और उनका संघर्ष आखिरकार रंग लाएगा।

जरुर पढ़ें- Ranchi : झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सख्त निर्देश… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

जरुर पढ़ें- Dumka Crime : श्राद्धकर्म में गांव गया था परिवार, घर पर पड़ गया इतने का डाका… 

जरुर पढ़ें- Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह… 

जरुर पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...