Wednesday, July 16, 2025

Related Posts

खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार, विवाह के नाम पर धोखा और दुष्कर्म का आरोप

[iprd_ads count="2"]

रांची: चुटिया थाना पुलिस ने शनिवार को खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर एक महिला ने शादी के नाम पर धोखा देने, दुष्कर्म, बंधक बनाने और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उन्हें खूंटी स्थित जिला परिषद कार्यालय से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में खूंटी पुलिस ने भी सहयोग किया।

मामला दर्ज हुआ था 14 मई 2025 को
एक पीड़िता महिला ने 14 मई को चुटिया थाना में केस दर्ज कराया था। उसने शिकायत में कहा कि उसकी शादी मसीह गुड़िया से 7 फरवरी 2024 को दिऊड़ी मंदिर, रांची में हुई थी और 23 अप्रैल 2024 को रांची रजिस्ट्री ऑफिस में विधिवत पंजीकरण भी हुआ।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद मसीह न तो उसे अपने घर ले गए और न ही कभी परिवार से उसका परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि बाद में समारोह कर घर लाएंगे, लेकिन यह वादा अधूरा रह गया।

चुटिया थाना पुलिस की जांच में महिला के लगाए गए दुष्कर्म, धमकी और बंधक बनाने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद 13 जुलाई को पुलिस ने मसीह गुड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का स्थायी निवास तोरा बड़काटोली (खूंटी) है। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है।