Bokaro: झारखंड के बोकारो से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। Bokaro से एक युवती लापता है जिसकी फरियाद लेकर उसकी मां पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रही है साथ ही मां का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है सिर्फ आश्वासन दे रही है। मां ने एक लड़के पर उसकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है।
5 मार्च से गायब है खुशबू
मीडिया से बातचीत के दौरान खुशबू की मां रितिका का कहना है कि पांच मार्च की शाम 7 बजे से खुशबू गायब है। रितिका का कहना है किरामडीह मोड़ के रहने वाले रोशन ने खुशबू को बहला फुसला कर भगा ले जाने का काम किया है। उसके बाद हरला थाने में लिखित शिकायत दी है।
पुलिस ने कहा एक सप्ताह में वापस आ जाएगी खुश्बू
लेकिन पुलिस का कहना है कि वह एक हफ्ते बाद लौट आएगी. रितिका का कहना है कि मेरे पति ने मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर ली मैं दूसरे के घरों में बर्तन धोकर अपनी बेटी को 12वीं तक पढ़ने का काम किया है लेकिन आज उसे रोशन नाम का लड़का लेकर कहीं चला गया है, हम चाहते हैं कि न्याय मिले। हमारी बेटी वापस पुलिस लाकर दे मैं रोशन से उसकी शादी करने के लिए तैयार हूं ,लेकिन पुलिस का जिस तरह व्यवहार है वह कहीं से उचित नहीं लग रहा है।
हरला थाना प्रभारी ने क्या कहा
हरला (Bokaro)थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में खुशबू रोशन के साथ जाते दिख रही है इससे पूर्व भी उसे तमिलनाडु से पुलिस ने लाने का काम किया था। पुलिस इस बार भी खोजबीन में लगी हुई है।
Highlights


