लखनऊ में अगवा छात्रा 12 घंटे बाद बदहवास हाल में मिली, दुष्कर्म की आशंका

डिजिटल डेस्क : लखनऊ में अगवा छात्रा 12 घंटे बाद बदहवास हाल में मिली, दुष्कर्म की आशंका। यूपी की राजधानी में एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा को कोचिंग संस्थान के सामने से अगवा कर लिया गया और उसके 12 घंटे बाद वह बदहवास हालत में मिली है।

उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगवा करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह दूसरे समुदाय के बताया जा रहा है। इसके लेकर इलाके में तनातनी की स्थिति बनी है।

कोचिंग में पढ़कर निकलने के दौरान पीड़िता को किया गया था अगवा…

पूरे मामले पर पुलिस तत्काल किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रही है। पुलिस की फोकस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी पर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर निवासी एक लोडर चालक की छोटी बेटी (11) एक निजी स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा है। अपने घर से कुछ दूरी पर ही वह कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती है।

मां रोज उसको कोचिंग छोड़ने के लिए जाती थी। बीते बुधवार दोपहर को भी मां ने उसको कोचिंग सेंटर छोड़ा था। कोचिंग पढ़ने के बाद शाम को वह घर के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची।

परिवारीजन उसे खोजते हुए कोचिंग पहुंचे तो कोचिंग संचालक ने बताया कि वह घर चली गई। पीड़ित मां और परिवारीजन आनन-फानन में कृष्णानगर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

पीड़िता का पुलिस ने करावाया मेडिकल, काफी घबराई हुई है पीड़िता…

घटना के  12 घंटे बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बच्ची इको गार्डन के पास बदहवास अवस्था में पड़ी मिली। जानकारी होने पर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा बहुत घबराई हुई है। वह बहुत कम बोल रही है। वह मां को छोड़ नहीं रही है। कुछ भी पूछने पर रोने लगती है।

पीड़िता ने मां को बताया कि इलाके में ही एक युवक चाउमीन का ठेला लगाता है। वही उसे कोचिंग के बाहर मिला था। चाउमीन खिलाने के बहाने वह उसको कुछ दूरी तक ले गया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। छात्रा को लेकर जाते हुए एक युवक दिखा है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

छात्रा के बयान के आधार पर खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज से हुई फरार आरोपी की पहचान, 3 हिरासत में

पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, घटना में शामिल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पीड़िता ने  ने पुलिस को बताया कि दूसरे समुदाय का युवक उसके अगवा करके ले गया और एक कमरे में कैद कर लिया था। छात्रा के बयान आधार पर पुलिस टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

दूसरे समुदाय के युवक का नाम इस घटना में स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने युवक के घर और उसके ठिकाने पर दबिश दी थी। कृष्णानगर पुलिस आरोपी के भाई, भतीजे और अन्य परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

घटना से लोगों में भारी नाराजगी, पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा देकर कराया शांत…

लखनऊ के कृष्णानगर में छात्रा के संग हुई घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। दूसरे समुदाय के युवक का नाम सामने आने पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों पुलिस स्टेशन पहुंचे गए। स्थानीय पार्षद पति आदर्श मिश्रा ने लोगों के साथ एकत्र होकर मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ा जाए।

लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। हाथों में तख्ती ले पकरी पुल चौराहे के पास वीआईपी रोड पर लोग प्रदर्शन करके के लिए बैठ गए। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि आरोपी को फांसी होनी चाहिए। लोगों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे प्रदर्शन को समाप्त करवाया। लखनऊ के डीसीपी साउथ केशव कुमार ने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा और उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...