अपहरण कांड का खुलासा, अपहृत निकला साइबर अपराधी, हथियार बरामद

नालंदा : नालंदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अपहरण कांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है और अपहृत व्यक्ति को भी बरामद कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लहेरी थाना को 15 अक्टूबर की दोपहर सूचना मिली थी कि सुबह 10 बजे के आसपास कुछ युवक एक बाइक पर एक 22-25 वर्षीय युवक (विकास कुमार) को जबरन बैठाकर ले गए थे। तुरंत कार्रवाई करते हुए नालंदा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने नालंदा जिला अंतर्गत बेन थाना क्षेत्र के बघार गांव में छापेमारी की, जहां अपहृत युवक को बरामद किया गया।

छापेमारी के दौरान एक अपराधी भागने में सफल हो गया जबकि एक अपराधी को हथियार समेत पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधी का नाम विशाल कुमार सिंह है। उसके पास से एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर यह घटना अंजाम दी थी। उसने यह भी बताया कि अपहृत युवक उनके गिरोह का सदस्य था और उससे पैसा लेनदेन का हिसाब बाकी था।

यह भी देखें :

पुलिस ने बताया कि अपहृत युवक का नाम विकास कुमार है और वह साइबर अपराध गिरोह का मुख्य व्यक्ति है। वह कंप्यूटर से फर्जी विज्ञापन और सूचनाएं बनाता था, जिनका इस्तेमाल गिरोह साइबर ठगी के लिए करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि अपहृत युवक से 11 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए थे और 50 हजार रुपए एटीएम से निकाले गए थे। पुलिस ने अपहृत युवक और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस मामले में संलिप्त विशाल, अभिषेक, आदित्य राज और प्रवीण का पहले से ही कई मामलों में अपराधिक इतिहास है।

यह भी पढ़े : पार्सल वैन की आड़ में लाई जा रही शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार

राजा कुमार की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...