बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग को जितना पसंद किया उतना प्यार फिलहाल उनकी बेटी सुहाना खान को नहीं मिल पाया है. अब शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान और सुहाना खान फिल्म किंग में एक साथ नजर आने वाले हैं.

डॉन के किरदार में आएंगे नजर
फिल्म किंग में शाहरुख खान एक बार फिर डॉन का किरदार निभाने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. सुहाना खान इस फिल्म में उनकी शिष्या बनी हैं. फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए है.
फिल्म किंग अगले साल 2025 में सिनेमा घरों में रिलीज होगी.


















