FILM INDUSTRY में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं आर्यन खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान FILM INDUSTRY में अपना पहला कदम रखने वाले हैं. उन्होंने अब तक अपनी डेब्यू नहीं की है लेकिन उनका फैंस बेस अभी से तैयार हैं. उनके फैंस भी भारी संख्या में मौजूद हैं. लेकिन अब आर्यन इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं. लेकिन वो अपनी बहन सुहाना खान की तरह एक्टिंग नहीं करेंगे बल्कि वो डायरेक्शन से अपना डेब्यू करने वाले हैं.

बता दें आर्यन ने एक शो की शूटिंग पूरी कर ली है. जिसका नाम स्टारडम है. इस शो में स्टार्स के पर्दे के पीछे की जिंदगी दिखाई जाएगी, इस शो की कहानी भी आर्यन ने खुद ही लिखी है.

सोशल मीडिया पर आर्यन खान का केक काटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि  स्टारडम की शूटिंग पूरी होने के बाद आर्यन खान उसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जहां उनके साथ बॉबी देओल भी दिखाए दे रहे हैं जो स्टारडम शो का एक अहम हिस्सा बताए जा रहे हैं.

बता दें आर्यन खान की बहन और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने करियर की शुरु आत एक्टिंग से की थी. नेटफ्लिक्स में आर्चिज फिल्म में उन्होंने अपना डेब्यू किया था लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी अब देखना होगा कि आर्यन खान के निर्देशन को लोग कितना पसंद करते हैं.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...