सलमान खान का बयान – भगवान-अल्लाह सबसे ऊपर…

डिजिटल डेस्क : सलमान खान का बयान – भगवान-अल्लाह सबसे ऊपर..। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गाहे-बगाहे मिलने वाले जान से मारने की धमिकयों पर अहम बयान दिया है।

सलमान खान ने कहा कि – ‘…भगवान -अल्लाह सबसे ऊपर हैं। …जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है। …कई बार इतने सारे लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है। …बस यहीं समस्या हो जाती है।’

अपनी नई फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जान से मारने की मिलने वाली धमकियों पर भी जवाब देने के क्रम में यह बातें कहीं।

अपने जवाब से सलमान ने सबका जीता दिल

अपने पर होने वाले हमलों, जान से मारने की मिल रही धमकियों और गैंगस्टरों के निशाने पर आने संबंधी तमाम सवालों का जिक्र आते ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान तनिक संजीदा जरूर हुए लेकिन जिस अंदाज में सधे शब्दों में जवाब दिया, उसने सभी का दिल जीत लिया।

इसी क्रम में सलमान खान ने जवाब देने से पहले ऊपर की तरफ उंगली दिखाई। बता दें कि सलमान खान को कई दफा जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उसी को लेकर जब सलमान से पूछा गया कि क्या उन्हें जान से मारने की धमकियां परेशान करती हैं?

उसी क्रम में उन्होंने ऊपर वाले की ओर संकेत करते हुए चेहरे पर बिना किसी सिकन के गंभीर मुद्रा में सलमान खान ने जवाब दिया। उनकी इसी अदा और अंदाज वाले जवाब ने सभी का दिल जीत लिया।

अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो
अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो

30 मार्च को रिलीज होगी सलमान की फिल्म सिकंदर

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर ईद या अन्य प्रमुख त्योहारों पर कोई फिल्म लेकर आते हैं, उनके फैन्स खुशी से झूम उठते हैं। इस बार  ईद के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर रिलीज करने जा रहे हैं।

आने वाले 30 मार्च यानी रविवार को सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हो जाएगी। बड़ी-बड़ी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।

इसी क्रम में हाल ही में सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक इवेंट में भाग लिया। वहीं उनसे मीडिया ने जान से मारने की मिलने वाली धमकियों पर सवाल किए तो आने वाली फिल्म सिकंदर के अलावा भी तमाम सवालों का संजीदगी से जवाब दिया।

बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मच अवेटिड फिल्म 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान के फैंस को इस फिल्म का बहुत लंबे वक्त से इंतजार है। ये फिल्म सलमान के करियर की गैम चेंजर साबित हो सकती है।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही फैंस भाईजान की फिल्म के लिए बैताब हैं। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की खिड़की खुल गई है और सलमान इस वक्त बॉक्स ऑफिस के सिकंदर बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो
अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो

डेढ़ साल बाद सिकंदर के जरिए  सलमान की बड़े पर्दे पर वापसी

लगभग डेढ़ साल बाद सिकंदर के जरिए सुपरस्टार सलमान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार वो स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में फुल टाइम सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। उनकी वो मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

अब सिकंदर के जरिए भाईजान अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जो लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। बीते 23 मार्च को रिलीज हुए सिकंदर के ट्रेलर के बाद से इस मूवी को लेकर फैंस में क्रेज दोगुना हो गया है।

अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो
अभिनेता सलमान खान की Meta AI द्वारा जेनरेट फोटो

ईद के मौके पर सिनेमाघरों में सलमान खान का जलवा देखने के लिए हर कोई बेताब है। एडवांस बुकिंग के पहले दिन सिकंदर ने ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है और धड़ल्ले से सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म की टिकटें बिकी हैं।

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो एडवांस बुकिंग के पहले दिन सिकंदर ने शानदार प्रदर्शन किया है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने टिकट खिड़की के खुलने के पहले दिन 1 करोड़ 27 लाख रुपये की शानदार कमाई की है।

फिल्म के पूरे भारत में 8829 शोज में लगभग 46,815 टिकट बिके हैं जबकि ब्लॉक सीट में 5.34 करोड़ की इनकम हो गई है। यानी सिकंदर की सीट ऑक्यूपेंसी भी तगड़ी है और ज्यादातर शोज हाउजफुल हैं।

ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया तजा सकता है कि सिकंदर बनकर सलमान इस बार अपने करियर में बीते सालों का सूखा खत्म करने के लिए तैयार हैं।

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...