IPL-2024 : प्लेऑफ में KKR, मुंबई की 9वीं हार

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल-17 सीजन का 60वां मैच खेला गया। कल के मैच में शुरुआत में ही बारिश ने खलल डाला, इसलिए टॉस 8.45 में किया गया और मैच 9.15 बजे शुरू हुआ। कल दोनों टीमों को 16-16 का मैच खेलना था। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। कल के मैच में कोलकाता की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन का आखिरी मैच जीतकर यादगार बना दिया और साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। कोलकाता की टीम 18 प्वाइंट के साथ नंबर-1 पर काबिज है जबकि मुंबई की टीम नौ मैच हारकर आठ प्वाइंट के साथ नौवें स्थान पर है।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

होम ग्रांउड पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 10 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। दोनों ओपनर इस बार कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (42 रन, 21 गेंद, छह चौके, दो छक्के), नितीश राणा (33 रन, 23 गेंद, चार चौके, एक छक्का), आंद्रे रसेल (24) और रिंकू सिंह (20) की छोटी-छोटी पारी की बदौलत टीम निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह (39/2) और पीयूष चावला (28/2) ने विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही करीब 7 ओवर में 65 रन बना डाले। दोनों ओपनर ईशान किशन (40 रन, 22 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और रोहित शर्मा (19) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (11) और तिलक वर्मा (32 रन, 17 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाया और टीम 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 139 रन ही बना सकी और मैच 18 रन से हार गई। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा (34/2), वरुण चक्रवर्ती (17/2) और आंद्रे रसेल (34/2) ने विकेट चटकाए। वहीं वरुण को शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : गिल-सुदर्शन की शतकीय पारी से गुजरात की उम्मीदें बरकरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...