IND vs SA 1st T20: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ लगातार अलग-अलग फॉर्मेट में सीरीज खेल रही है. पहले दोनों टीमों ने टेस्ट सीरीज खेला जहां भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुक्की खानी पड़ी. खेले गए दोनों ही टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. जिसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई.
जिसमें भारत ने दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और यह सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. वहीं अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला कल (9 दिसंबर) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. तो चलिए होने वाले शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं कटक के मौसम का हाल और बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
IND vs SA 1st T20: ऐसा रहेगा कटक का मौसम
भारत में अभी ठंड का मौसम चल रहा है. जिस वजह से होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच के दौरान रात ठंडी रहेगी. मौसम विभाग एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बारिश होने की संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. मैच के बीच बारिश बाधा नहीं डालेगी.
JSSC CGL Exam 2023 Result: जारी किया गया रिजल्ट, 1932 अभ्यर्थी सफल
IND vs SA 1st T20: बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बाराबती स्टेडियम की पिच मैच के दौरान गेंदबाजों का साथ देती हुई पूर्व में नजर आई है. यहां होने वाला मुकाबला हाई स्कोरिंग नहीं रहता है. इस मैदान में अभी तक कुल तीन टी20 मुकाबले खेले गए हैं. आखिरी मुकाबला इस मैदान पर साल 2022 के जून महीने में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराया था. इस मैदान पर भारतीय टीम ने 3 मैच में से एक ही मैच में जीत हासिल की है, जो कि श्रीलंका के खिलाफ 2017 में खेला गया मैच था. इस मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भारत ने दो मैच खेले है, जिसमें एक मैच जीत और एक में हार का सामना किया है.
IND vs SA 1st T20: भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
IND vs SA 1st T20: दक्षिण अफ्रीका टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स.
Highlights


