Koderma Accident : पत्थर खदान की चाल धंसने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत दो गंभीर…

Koderma Accident : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत चंचाल पहाड़ी स्थित पत्थर खदान में सोमवार को चाल धंसने से 3 मजदूर की दबने की मामला प्रकाश में आया है। जिसमे एक मजदूर लालमोहन मेहता गंभीर रुप से घायल हो गया। मजदूर का पैर टूट गया है। वही एक मजदूर की मलवे में दबने से मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासन के द्वारा मामले की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Raid : अवैध उत्खनन को लेकर छापेमारी, 1 ट्रैक्टर जब्त… 

Koderma Accident : काम करने के दौरान अचानक गिरा मलबा

जानकारी मुताबिक चंचाल स्थित एक खदान दोपहर में खदान में मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान मिट्टी और पत्थर का बड़ा मलबा गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। घटना में एक मजदूर का पैर टूट गया वहीं एक मजदूर की मौत होने की सूचना है। फिलहाल घटना के बाद से खदान संचालक के द्वारा पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई है।

मानक को अनदेखा कर लगातार हो रहा अवैध खनन

बता दें कि खदान में खान सुरक्षा व मजदूरों के सुरक्षा पर किसी भी तरह का ख्याल नहीं रखा जाता है। जिसके कारण आए दिन खदान में हादसा हो रहा है। जानकारी के अनुसार खदान का कुछ ही महीना लीज बचा हुआ है। जिसके कारण दिन रात मानक को अनदेखा कर लगातार हेवी ब्लास्टिंग कर बोल्डर निकाला जा रहा है और बिना चलान के ढुलाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : विदेश की नौकरी छोड़ इसकी खेती से कर रहा लाखों की कमाई… 

वहीं कुछ जगहों पर लीज एरिया से अधिक जमीन मे अवैध खनन किए जाने का भी मामला है। जिसके कारण चंचाल पहाड़ का अस्तित्व भी लगभग खत्म हो गया है। चंचाल पहाड़ की ऊंचाई 100 फीट के करीब थी, पर अब यह पहाड़ एक कोने में सिमट कर रह गया है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...