Koderma : विधायक उमाशंकर अकेला ने अपनी ही सरकार की खोल दी पोल जब…जानें क्या है पूरा मामला

Koderma : सत्ताधारी दल के विधायक उमाशंकर अकेला ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ उसे वक्त मोर्चा खोल दिया, जब वे कोडरमा के चंदवारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। प्रखंड के बीडीओ, सीओ और कल्याण पदाधिकारी की मनमानी और प्रखंड में वयाप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बरही से कांग्रेस के विधायक उमाशंकर अकेला का धरना प्रदर्शन दोपहर बाद से शुरू होकर आधी रात तक जारी रहा।

अधिकारियों के ना पहुंचने पर भड़क गए विधायक

दोपहर बाद विधायक उमाशंकर अकेला अपने समर्थको के साथ प्रखंड के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। देर शाम तक जब कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं आया तो वे और भी नाराज हो गए और पूरी रात धरना स्थल पर ही बिताने का निर्णय लिया। विधायक अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के मुख्य द्वार पर ही सोए रहे। इससे पहले उन्होंने धरना स्थल पर ही भोजन भी किया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : और फिर कांटाटोली फ्लाईओवर पर ही सीएम हेमंत सोरेन चलाने लगे गाड़ी फिर कहने लगे… 

जब इसकी सूचना ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी को मिली तो उन्होंने विधायक उमाशंकर अकेला को फोन भी किया और समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी बात भी विधायक नहीं माने और भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। बहरहाल मंत्री इरफान अंसारी की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से अपर समहर्ता पूनम कुजूर और परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी देर रात चंदवारा प्रखंड पहुंचे और विधायक उमाशंकर अकेला की बात सुनने के बाद उन्हें समझाने का प्रयास भी किया।

Koderma :  बीडीओ, सीओ पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

विधायक उमाशंकर अकेला ने सीधे तौर पर प्रखंड के बीडीओ, सीओ और कल्याण पदाधिकारी पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक मद की योजनाओं के भुगतान में बीडीओ टाल मटोल करती है। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ कनक पर राज्य सरकार की योजनाओं के संचालन में अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार उनकी है, लेकिन लोकतंत्र में कोई भी धरना दे सकता है।

ये भी पढ़ें-Lohardaga में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की चपेट में आए मामा-भांजा, दो की हालत गंभीर… 

इंसाफ मिलने तक वे बिना सरकारी काम में बाधा डालें धरने पर बैठे रहेंगे। इधर, विधायक को समझाने बुझाने पहुंची अपर समाहर्ता पूनम कुजूर ने कहा कि प्रखंड और अंचल की कई समस्याओं को लेकर विधायक की डिमांड है। इसपर बात की जाएगी। वहीं विधायक के द्वारा लगाये जा रहे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपो की डीसी का निर्देश मिलने के बाद जांच किया जाएगा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर रात 12:30 बजे विधायक आखिरकार मान गए और धरने को खत्म किया।

कोडरमा से कुमार अमित की रिपोर्ट—

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...