कोरोना के नए वेरिएंट जे एन वन से निपटने को कोडरमा तैयार

कोडरमाः कोरोना के नए वेरिएंट जे एन वन से निपटने के लिए कोडरमा में भी व्यापक तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य महकमा तैयारी में जुट गया है। आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए हर तैयारी की जा रही है। ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट को लेकर कई चरणों में कार्य किया जा रहे हैं।

बाहर से आने-जाने वाले के अलावा विदेश से आने वालों पर खासतौर से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावे मास्क लगाने और समय-समय पर हाथ सैनीटाइज करने की भी लोगों से अपील की जा रही है। इसके अलावा कोडरमा में लगा ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से कार्य कर रहा है।

अलग से डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाया गया

जबकि सदर अस्पताल परिसर में अलग डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाया गया है, जहां 10 बेड पर ऑक्सीजन पाइपलाइन और वेंटिलेटर की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा सदर अस्पताल में संचालित जांच लैब को भी संदिग्धों पर नजर रखने और उन्हें चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

कोडरमा जेन वन 2 22Scope News

ये भी देखें- विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती

सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट जे एन वन से निबटने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य मुख्यालय से मिले दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।

उन्होंने आम लोगों से भी सुरक्षित और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर पर कोविड जांच भी शुरू की जाएगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...