आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 दिसंबर कोडरमा में

कोडरमा: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 दिसंबर कोडरमा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। कोडरमा ब्लॉक मैदान और बागीटांड स्टेडियम को मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के आला अधिकारियों के साथ इन दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जब कोडरमा पहुंचेंगे तो उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में तकरीबन 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुको के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे।

इसके लिए भी व्यापक तैयारी की जा रही है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री कोडरमा पहुंचेंगे।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...