ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

पटना सिटी : पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के चौराहा पर सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा और ट्रैक्टर में आग लगा दी। चौराहे पर इकट्ठी भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। मौके पर पहुंची पांच से छह थानों की पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में युवक आया

ग्रामीणों के अनुसार, फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नगीना यादव के 26 वर्षीय पुत्र शानू कुमार किसी काम से फतुहा चौराहा आए थे। चौराहा पार करते समय महारानी चौक से दरियापुर की ओर जा रहे सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे ट्रैक्टर का चक्का युवक के सर पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फतुहा चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर में आग लगा दी

घटना की जानकारी जब परिजनों और ग्रामीणों को हुई, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आक्रोशित परिजनों ने चौराहे पर लगे कैमरे तोड़ दिए और कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पथराव में कई वाहनों के शीशे भी टूट गए।

यह भी देखें :

फतुहा SDPO-1 के साथ 5-6 थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

आपको बता दें कि कुछ देर बाद फतुहा एसडीपीओ-1 निखिल कुमार के साथ पांच-छह थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर-बितर कर दिया। इस हंगामा में पुरानी एनएच पर कई किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से जले हुए ट्रैक्टर को चौराहे से हटाया। फतुहा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के करीब तीन घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। इधर, मृतक के घर पर कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : मनरेगा में गरीब मजदूरों के रुपया की हुई बंदरबाट

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...