Advertisment

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के मूसेपुर खैरा गांव के पास की है। जवान की पाचन दाउदनगर थाना में पदस्थापित जिला पुलिस बल के 29 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में किया गया है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेरने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है। मृतक सिपाही भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जा रहा हैं, जो दाउदनगर में पदस्थापित थे। उनकी ड्यूटी सिपहां चेक पोस्ट से नहर वाले रास्ते में अवैध खनन को रोकने के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेरने के क्रम में मूसेपुर खैरा के पास यह घटना घटी है। बताया जाता है पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया। मूसेपुर खैरा के पास सिपाही ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के 112 की टीम ने घटनास्थल से घायल जवान को उठाकर दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल में लाया, जहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से यह घटना हुई है, उसकी पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रैक्टर को भी जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : वर्तमान सांसद के लिए सड़क बनी चुनौती, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...