Kolebira : कोलेबिरा रांची मुख्य पथ चेक पोस्ट के समीप बीती रात भीख मांगकर अपना जीवन यापन
करने वाली वृद्ध महिला रोजालिया डुंगडुंग उम्र करीब 65 वर्ष का बीती रात का सड़क हादसे में हुआ निधन.

घटना की जानकारी के बाद कोलेबिरा पुलिस ने महिला की पार्थिव शरीर को थाना लाया गया वहीं उनके परिजनों को
सूचना देते हुए आज अंत:परीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला कोलेबिरा में कई वर्षों से भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रही थी
इसी क्रम में बीती रात किसी गाड़ी के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई.

गाड़ी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ने उनके परिजनों को सूचना दी
और यथासंभव मदद करने की बात कही वहीं घटना के बाद कोलेबिरा के श्री दशरथ प्रसाद के द्वारा उनके
दुकान पर रखें उनके पैसे कपड़े एवं अन्य सामान उनके परिजनों को सौंप दिया जिसमे करीब 20 किलो पैसा
का वजन था जो गिनती नहीं हो पाई जिसमें नोट भी शामिल था जिससे कई लोगों के देखरेख में परिजनों को
सौंपा गया जिसमें हितेश्वर प्रसाद, सुजीत कुमार, अजय कुमार, सुनील केशरी, सुनील खड़िया,
रघु प्रसाद के साथ कई गण्य मान्य लोग मौजूद थे.
Jharkhand की डेमोग्राफी और संस्कृति बदल रहा है, वर्तमान सरकार है इसके पीछे – लक्ष्मीकान्त बाजपेयी
Kolebira
Highlights


