कोलकाता एयरपोर्ट का रनवे जलमग्न, अभी भी बारिश की चेतावनी

Desk. झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे जलमग्न हो गया। वहीं भारी बारिश के कारण कोलकाता, हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में जलभराव हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि यह स्थिति पूरे दिन बनी रहेगी।

कोलकाता एयरपोर्ट का रनवे जलमग्न

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य और दक्षिण कोलकाता में टखने तक पानी भर गया है, लेकिन यातायात बाधित नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर से कुछ इलाकों में 7 सेमी तक बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना निम्न दबाव एक गहरे दबाव में बदल गया, जो बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही दक्षिणी पश्चिम बंगाल में एक सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हावड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया और उत्तर और दक्षिण 24 परगना सहित दक्षिणी जिलों में अगले 12 घंटों तक बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

रनवे जलमग्न :

कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए 11 सेमी तक भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया था। पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था। वहीं अलीपुरद्वार के लिए 20 सेमी तक बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया था।

वहीं शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2.4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...