Krishna Bam सुल्तानगंज से जल लेकर निकल पड़ी हैं बाबा भोला को जल चढाने

बांका: सावन के महीने में देवघर वाले बाबा भोला को पिछले 41 वर्षों से लगातार जल चढाने वाली कृष्णा इस बार भी सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए निकल चुकी है। कृष्णा बम सुरक्षा के बीच जल लेकर जलार्पण के लिए निकली हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली कृष्णा बम के नाम से मशहूर एक महिला डाक बम कृष्णा रविवार पूर्णिमा के दिन सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद देवघर बाबाधाम तक की 108 किलोमीटर लंबी दूरी के लिए निकल पड़ी हैं।

इस उम्र में कृष्णा बम का डाक कांवर ले जाने को देखते हुए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और मदद के लिए फोर्स लगा दी है। उनको सहारा देने वालों का कच्ची कांवड़िया पथ पर प्रशासन सहित भक्तों का तांता लगा रहता है। सुल्तानगंज से जल भर डाक बम बम जैसे ही बांका जिला के कच्ची कांवड़िया पथ पर पहुंचते ही जिला प्रशासन और भक्तों के उनको सहारा दे आगे बढ़ाने लगते हैं।

कृष्णा बम ने बताया कि वे 41 वर्षों से लगातार डाक बम बन बाबा के दरबार पहुंच जल चढ़ाती है। पिछले साल एक्सीडेंट में उनका घुटना टूट गया था इस कारण नहीं जा पाईं थी। पर इस बार इस टूटे हुए घुटना का साथ ही बाबा के दरबार के लिए निकल पड़ी है। इस बार प्रत्येक सोमवारी को वे उज्जैन के महाकाल के दरवार के अलावा अन्य ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करेगीं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Sasaram में जमीनी विवाद में चाकूबाजी, चाचा भतीजा गंभीर रूप से जख्मी

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Krishna Bam Krishna Bam Krishna Bam

Krishna Bam

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...