पटना : बिहार के सभी जिलों के साइबर थानों में साइबर लैब की स्थापना शीघ्र की जाएगी। इस बात की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने दी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ बिहार में क्रिप्टो करेंसी के बढ़ते चलन पर नकेल कसने के लिए माइक्रो क्रिप्टो लैब यूनिट बैठाने जा रहे हैं। जो क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मामलो की गहराई से जाँच करेगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







