अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर मिलेगा 1% अतिरिक्त सोना

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस अभियान के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त सोना, रिवार्ड पॉइंट्स और इनाम जीतने का मौका मिलेगा। यह ऑफर 19 से 21 अप्रैल 2026 के बीच चलेगा और खरीदारी जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से की जा सकेगी।

ऑफर में ₹2,000 या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ग्राहकों को 1% अतिरिक्त सोना दिया जाएगा। यह अतिरिक्त गोल्ड अधिकतम ₹1,000 तक होगा और चार कार्यदिवस के भीतर ग्राहक के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा किया जाएगा।

इसके अलावा ₹5,000 या उससे अधिक के एकमुश्त निवेश पर ग्राहकों को 2 गुना जियोपॉइंट्स मिलेंगे। वहीं, अप्रैल महीने में ₹1,500 या उससे अधिक के SIP निवेश पर भी 2x जियोपॉइंट्स का लाभ मिलेगा। प्रति ग्राहक हर महीने अधिकतम 5,000 पॉइंट्स तक की सीमा तय की गई है।

कंपनी ने बताया कि ₹10,000 या उससे अधिक का निवेश करने वाले ग्राहक ‘अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ’ में शामिल हो सकेंगे, जिसमें 5 विजेताओं को 24 कैरेट का 1 ग्राम डिजिटल गोल्ड इनाम में दिया जाएगा। यह इनाम 30 अप्रैल 2026 को विजेताओं के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

जियोगोल्ड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहक ₹10 से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार इसे नकद या सोने के सिक्कों के रूप में रिडीम कर सकते हैं। इस सेवा के लिए ग्राहकों को जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड या अपडेट करना होगा।

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img