सासाराम : रोहतास जिले के जंजरा करूप गांव के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सड़क निर्माण में कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर अररिया जिला के रहने वाला अनिल कुमार बताया गया है। कार्य कर रहे वहां के अन्य मजदूरों ने बताया की करूप के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि अररिया जिला के रहने वाले अनिल कुमार की मौत पिकअप के धक्के से हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने की बात बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर अगली कार्रवाई जारी रखी है। घटना शिवसागर प्रखंड की बताई गई है।
यह भी पढ़े : सासाराम में RJD कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का मनाया जन्मदिन
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


















