लोहरदगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पेयजल की जगह पसरा कचरा

लोहरदगा. केंद्रीय योजना अंतर्गत लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के टहराव के लिए कराए जा रहे कार्य में पूरी तरह से लीपापोती कर योजना को पूरा करने में संवेदक तेजी से जुटे हुए हैं। इसका ताजा मामला यह है कि कई दिनों से भुगतान नहीं होने के कारण रविवार को पेटी ठेकेदार, ट्रैक्टर ओनर एवं मजदूरों द्वारा प्लेटफार्म नंबर दो और तीन में संबंधित ठेकेदार के कार्य को रोक दिया गया है।

प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव

मीडिया से बात करते हुए पेटी ठेकेदार ने कहा कि ठेकेदार द्वारा लगभग साढे 40 लख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन्होंने बालू मजदूरी जैसे कार्य किए हैं, वे लोग आए दिन पैसे की मांग करते रहते हैं। झगड़ा जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वे लगातार ठेकेदार को पैसे की मांग कर रहे हैं, परंतु ठेकेदार पैसे का भुगतान नहीं कर रहा है।

वहीं प्लेटफार्म के उद्घाटन के दिन लगाए गए साउंड और टेंट का भी भुगतान नहीं किया गया है। बता दें कि पूर्व के लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा नेता समीर उरांव एवं मंत्री रामेश्वर उरांव जैसे बड़े-बड़े नेता द्वारा प्लेटफार्म का उद्घाटन किया गया। राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कार्यक्रम का भी उद्घाटन भी हुआ। विधिवत शुभारंभ किया गया, परंतु करोड़ के लागत से बना रहे इस प्लेटफार्म का बहुत बुरा हाल है।

पूरे प्लेटफार्म में जल की व्यवस्था तो की गई है, परंतु किसी में पानी नहीं आता है। यहां कचरा जमा रहता है। वहीं प्लेटफार्म नंबर 2 बनने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म धसना भी शुरू हो गया। ऐसे में लोगों का कहना है कि कहीं ना कहीं भारी अनियमिताएं की गई है और पैसे का बंदर बांट किया गया है। वहीं इस मामले पर किसी भी अधिकारी बोलने से इनकार कर रहे हैं। अब देखना या होगा कि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत का ड्रीम स्टेशन का हाल कितना सुधार पता है?

लोहरदगा से दानिश राजा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img