Advertisement
Advertisement

नक्सलियों के नए कैडर की कमी, लेवी की वसूली कम, हथियारों में भी कमी

रांची: झारखंड और बिहार में नक्सली संगठन की कमजोरी का खुलासा हो गया है, इसकी जानकारी एनआईए की पुछताछ में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रमोद मिश्रा द्वारा दी गई है।

 

नक्सली संगठन को नए कैडर की आवश्यकता हो रही है, हाथियारों की कमी भी है, और लेवी के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं।

झारखंड, बिहार, और छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को मजबूत करने के लिए नये कैडर को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, इस के तहत, कुछ शीर्ष नक्सली जैसे कि मिसिर बेसरा, विवेक, अनल, मुपल्ला लक्ष्मण राव, वेणुगोपाल, रवि, और बालाकृष्णा लगातर प्रयास कर रहें है।

एनआईए की पूछताछ में प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नक्सली संगठन की योजना झारखंड, बिहार, और छत्तीसगढ़ क्षेत्रों में नए कैडर को तैयार करने, प्रशिक्षण देने, लेवी वसूली कर हथियार और गोली खरीदने और आईईडी तैयार करने की थी।

हालांकि, पुलिस की गतिविधियां और कैंप की संख्या बढ़ जाने से नक्सल प्रभावित इलाकों में उनकी गतिविधियों को बढ़ाना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण उसकी योजना सफल नहीं हो पायी।

प्रमोद मिश्रा, जिनकी आयु 71 वर्ष है, मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के आसमा गांव के निवासी हैं। वह 10 अगस्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और उनके खिलाफ रांची एनआइए में केस दर्ज हो किया गाया था, जिसके चलते उन्हें रिमांड ट्रेनिंग और हथियार पर पूछताछ के लिए रांची लाया गया था।

 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...